{"_id":"5c40a6adbdec2273651484c3","slug":"manipur-bjp-government-will-also-oppose-citizenship-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर की भाजपा सरकार भी करेगी नागरिकता विधेयक का विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर की भाजपा सरकार भी करेगी नागरिकता विधेयक का विरोध
Thu, 17 Jan 2019 09:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 17 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्वोत्तर के आम लोगों के हितों की रक्षा का प्रावधान नहीं किए जाने तक भाजपा की अगुवाई वाली राज्य सरकार नागरिकता (संशोधन) विधेयक का समर्थन नहीं करेगी। सिंह ने कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि नागरिकता विधेयक को पास करने से पहले मणिपुर पीपुल्स (प्रोटेक्शन) बिल, 2018 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाए।
विज्ञापन
बीते साल मणिपुर विधानसभा में पारित उक्त विधेयक में मैतेयी, पंगल मुस्लिम, अनुसूचित जाति और वर्ष 1951 से पहले राज्य में आने वाले लोगों को स्थानीय निवासी का दर्जा देने का प्रावधान है। बीरेन सिंह ने इस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को हाल में एक ज्ञापन भी दिया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर सरकार का रुख एकदम साफ है। राज्यसभा में नागरिकता (संशोघन) विधेयक पारित होने से पहले मणिपुर पीपुल्स बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जानी चाहिए।
विज्ञापन