फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Attempted attack on the house of Union Minister of State for External Affairs and Minister of Manipur

हिंसाग्रस्त मणिपुर: केंद्रीय विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री और मणिपुर के मंत्री के घर हमले की कोशिश

Fri, 26 May 2023 02:02 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 26 May 2023 02:02 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि उस वक्त केंद्रीय मंत्री घर पर ही मौजूद थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है...

विज्ञापन
Manipur: Attempted attack on the house of Union Minister of State for External Affairs and Minister of Manipur
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात गुस्साई भीड़ ने केंद्रीय विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. आरके रंजन सिंह और मणिपुर के ऊर्जा, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री थोंगम विश्वजीत सिंह के आवास पर हमला करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उस वक्त केंद्रीय मंत्री घर पर ही मौजूद थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना में कल रात गुस्साई भीड़ ने राज्य के पूर्वी इंफाल जिले में कोंगबा बाजार के पास स्थित डॉक्टर आरके रंजन सिंह के आवास पर हमला करने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर पुलिस और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों सहित सुरक्षा बलों को भीड़ को नियंत्रति करने में दिक्कते आईं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए उन्होंने आंसू गैस के गोले दागे। बताया जा रहा है कि कुछ फायर भी किए गए। जब भीड़ हमला करने वाली थी तब मंत्री घर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दे दिन पहले ही वे यहां पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले एक भीड़ ने मणिपुर के वन मंत्री के थोंगजू किटना पनुंग स्थित आवास पर धावा बोलने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed