{"_id":"614c59438ebc3efad63cf366","slug":"manipur-all-women-market-to-reopen-after-5-months-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: पांच महीने बाद मणिपुर का महिला मार्केट फिर से खुला, कोरोना प्रोटोकॉल का रखना होगा ध्यान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत: पांच महीने बाद मणिपुर का महिला मार्केट फिर से खुला, कोरोना प्रोटोकॉल का रखना होगा ध्यान
Thu, 23 Sep 2021 04:08 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 23 Sep 2021 04:08 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इंफाल नगर निगम दुकानदारों को निश्चित दूरी पर बैठाने का भी निर्णय लिया है। वहीं, दुकानदारों को हफ्ते में दो दिन ही सामान बेचने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
मणिपुर का महिला मार्केट खुला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मणिपुर की राजधानी इंफाल में महिलाओं द्वारा चलाया जाने वाला एशिया का सबसे बड़ा बाजार "नुपी कीथेल" आखिरकार पांच महीने बाद खुल गया। कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होने के बाद यह मार्केट को खोला गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष राज्य के मुख्य सचिव डॉ राजेश कुमार ने मंगलवार को इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया। इसके तहत इंफाल नगर निगम प्रत्येक विक्रेता को आवंटित स्टॉल नंबरों को टैग करके ग्रुप में बांटेगा।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार, इंफाल नगर निगम (आईएमसी) प्रत्येक विक्रेता को आवंटित स्टाल नंबरों का पालन करके विक्रेताओं को समूहों में विभाजित करेगा,आदेश में कहा गया है। इंफाल नगर निगम कोरोना से बचने के लिए विक्रेताओं को 6 फीट की दूरी पर बैठाने का फैसला किया है। निगम की ओर से हर विक्रेता को अपना सामान सप्ताह में दो बार ही बेचने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन