फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: 11 athletes from Manipur wrote a letter to the Home Minister, demands cancellation of SOO

Manipur: मणिपुर के 11 एथलिटों ने लिखा गृहमंत्री को पत्र, एसओओ रद्द करने की मांग की

Tue, 30 May 2023 08:03 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 30 May 2023 08:03 PM IST
सार

एथलीटों ने अमित शाह को पत्र लिख कर राज्य में चल रहे संकट का जल्द से जल्द समाधान खोजने का आग्रह किया। उन्होंने मणिपुर में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल नहीं होने पर अपने पुरस्कार और पदक वापस करने की धमकी भी दी।
 

विज्ञापन
Manipur: 11 athletes from Manipur wrote a letter to the Home Minister, demands cancellation of SOO
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

मणिपुर के ग्यारह (11) शीर्ष एथलीटों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने का आग्रह किया है। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू सहित मणिपुर के 11 एथलीटों ने राज्य में हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने केंद्र से तुरंत कुकी आतंकवादियों के साथ हुए समझौते एसओओ को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन


एथलीटों ने अमित शाह को पत्र लिख कर राज्य में चल रहे संकट का जल्द से जल्द समाधान खोजने का आग्रह किया। उन्होंने मणिपुर में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल नहीं होने पर अपने पुरस्कार और पदक वापस करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पत्र के हस्ताक्षरकर्ताओं में शामिल हैं - पद्म पुरस्कार विजेता भारोत्तोलक कुंजारानी देवी, पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान बेम बेम देवी, मुक्केबाज एल सरिता देवी, ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू सहित अन्य एथीलिट।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर के एथलीटों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा, राष्ट्रीय राजमार्ग 2 को कई स्थानों पर कई हफ्तों से अवरुद्ध कर दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई है। इसलिए, कृपया जल्द से जल्द राजमार्ग को खोल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed