Tripura New Chief Minster: माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, आज लेंगे सीएम पद की शपथ
इस्तीफा देने के बाद बिप्लब ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के रूप में मुझे त्रिपुरा की सेवा करने की जिम्मेदारी देने के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व और त्रिपुरा के लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैंने तहे दिल से अपने राज्य की सेवा की है और हमेशा अपने राज्य की बेहतरी के लिए काम करता रहूंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षकों में से एक भूपेंद्र यादव ने साहा के नाम का एलान किया। एलान के बाद साहा राज्यपाल से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे आज यानी रविवार को सुबह 11.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
#WATCH | Tripura BJP president Manik Saha reaches BJP office in Agartala. Saha is likely to be the new Chief Minister of the state. pic.twitter.com/3vJy9aCQtj
— ANI (@ANI) May 14, 2022
इससे पहले बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा शनिवार को राज्यपाल एसएन आर्य को सौंपा। एक दिन पहले ही बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, लेकिन आज इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। त्रिपुरा में कई भाजपा विधायक बिप्लब देब से नाराज चल रहे थे और इसकी गूंज हाईकमान तक भी पहु्ंची थी।
इस्तीफे के बाद बिप्लब का बयान
इस्तीफा देने के बाद देब ने कहा, पीएम मोदी से मेरी बात हुई है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। आलाकमान ने इस्तीफा देने को कहा तो मैंने यह कदम उठाया। आगे विधानसभा चुनाव होने हैं, उसकी तैयारियों में लगूंगा। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करता रहूंगा।
बिप्लब ने दी साहा को बधाई
बिप्लब ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के रूप में मुझे त्रिपुरा की सेवा करने की जिम्मेदारी देने के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व और त्रिपुरा के लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैंने तहे दिल से अपने राज्य की सेवा की है और हमेशा अपने राज्य की बेहतरी के लिए काम करता रहूंगा। त्रिपुरा निश्चित रूप से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। जय हिंद। उन्होंने माणिक साहा को विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर बधाई भी दी।
विधायक पॉल ने तोड़ीं कुर्सियां
त्रिपुरा प्रदेश भाजपा में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। बिप्लब कुमार देब के अचानक इस्तीफे के बाद पार्टी ने राज्यसभा सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. माणिक साहा को नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना। हालांकि पार्टी विधायक दल की बैठक के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। दरअसल, केंद्रीय पर्यवेक्षकों भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास पर हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में पूर्व सीएम देब ने 69 वर्षीय साहा के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका सरकार में मंत्री राम प्रसाद पॉल ने विरोध किया। इसे लेकर विधायकों के बीच हाथापाई हो गई। गुस्साए पॉल ने कई कुर्सियां तोड़ दी। पॉल उपमुख्यमंत्री व त्रिपुरा राजशाही परिवार के सदस्य जिष्णु देव वर्मा को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनना देखना चाहते थे।