{"_id":"5e2620f48ebc3e4b08726882","slug":"mani-shankar-aiyar-says-bjp-is-traitor-in-his-malappuram-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिशंकर अय्यर का भाजपा पर तीखा हमला, कश्मीर जा रहे केंद्रीय मंत्रियों को बताया 'कायर'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिशंकर अय्यर का भाजपा पर तीखा हमला, कश्मीर जा रहे केंद्रीय मंत्रियों को बताया 'कायर'
Tue, 21 Jan 2020 03:54 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 21 Jan 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
मणिशंकर अय्यर
- फोटो : ANI
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने केरल के मल्लपुरम में जनसभा को संबोधित करते हुए कश्मीर को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा के नेताओं को विश्वासघाती, देशद्रोही और कायर तक बताया। उन्होंने कहा कि ये नेता खुद को जनता का प्रतिनिधि बताते हैं, यदि ऐसा होता तो वे कई सालों पहले चुने गए होते।
विज्ञापन
Mani Shankar Aiyar: How many elections we've had in J&K? Some of these people are those who were elected&have now decided to betray the cause for which they stood. They are sending 36 union ministers to J&K, look at these cowards, 31 are going to Jammu & only 5 to Kashmir. (20.1) https://t.co/J29nhx4TUc
— ANI (@ANI) January 20, 2020विज्ञापन
कांग्रेस नेता अय्यर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि अन्य दलों को मिलाकर राज्यसभा में उसके पास जोड़-तोड़ के लिए थोड़ा बहुत बहुमत है, इसलिए हम उन सभी मुस्लिम विरोधी कानूनों को आगे बढ़ाएं, जो हमारे मन में हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत संविधान की अनुच्छेद 370 (निरस्त) और 35ए से की गई।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर रियासत को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया, और घाटी के लोगों पर अत्याचार किया गया। चार हजार नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया।
अय्यर ने कहा कि ये देश के ऐसे देशद्रोही हैं, जिन्हें हम पहली बार देख रहे हैं। हालांकि हर समाज में विश्वासघाती होते हैं। ये जनता के नुमाइंदे नहीं हैं, अगर वाकई होते हो कई सालों पहले चुनाव में चुने गए होते।
अय्यर ने सवाल करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में कितने चुनाव हुए हैं? इनमें से कुछ ऐसे लोग हैं जो जनता द्वारा चुने गए हैं, लेकिन अब उन्हें धोखा दे रहे हैं। ये कहते हैं कि 36 केंद्रीय मंत्रियों को जम्मू-कश्मीर भेज रहे हैं, लेकिन इन कायरों को देखिए, असल में 31 को जम्मू और केवल पांच को कश्मीर भेजा जा रहा है।