{"_id":"592991884f1c1b812d536dea","slug":"maneka-gandhi-said-reporting-every-rape-of-the-media-is-not-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रेप की मीडिया रिपोर्टिंग से नाखुश मेनका, कहा- ऐसा करना गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हर रेप की मीडिया रिपोर्टिंग से नाखुश मेनका, कहा- ऐसा करना गलत
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sat, 27 May 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि देश की मीडिया हर रेप केस की रिपोर्टिंग करती है जबकि अन्य देशों में ऐसा नहीं होता। वहीं उन्होंने जेवर में हुई गैंगरेप की घटना पर मीडिया को लताड़ लगाई है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ और रेप की घटनाओं की जिस तरह देश की मीडिया रिपोर्टिंग करती है उससे देशवासियों के दिमाग पर यह बातें हावी हो चुकी हैं। मेनका ने कहा 2012 के निर्भया कांड के बाद मीडिया रेप के मामले को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर साबौता गांव के पास बुधवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के साथ लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं कार में सवार चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किए जाने की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन