जनता दरबार में भड़कीं केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी, सरेआम अधिकारी को दी गाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी उत्तर प्रदेश के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार लगाया। जहां एक अधिकारी के खिलाफ कई सारी शिकायतें सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री भड़क गईं। उन्होंने अफसर को जनता के सामने ही खूब खरी-खोटी सुनाई।
अधिकारी को डपटते हुए मेनका गांधी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर बैठीं। उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अधिकारी से कहा कि एक तो तुम मोटे हो गए हो। लोग तुम्हारी इतनी शिकायत कर रहे हैं। इसके ऊपर तुम्हारी कोई इज्जत नहीं है। सप्लाई इंस्पेक्टर पर गुस्से से आग बबूला होते हुए उन्होंने कहा कि तुम बहुत बुरे आदमी हो, तुम्हारी आय से अधिक संपत्ति की जांच करवाऊंगी।
#WATCH Union Minister Maneka Gandhi rebukes and abuses an official who was being accused of corruption by people at a public meeting in UP's Baheri pic.twitter.com/o6ruXXmCJs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 17, 2018
दरअसल मेनका गांधी ने जो जनता दरबार लगाया था। वहां कई बुजुर्गों और गरीब लोगों ने सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत की। कई विधवा महिलाएं भी जनता दरबार में पहुंची थीं और अधिकारियों की शिकायत की थी।
शिकायतकर्ताओं ने कहा कि हमारे घर खाने तक के लिए अनाज नहीं है, हम भुखमरी के स्तर पर पहुंच चुके हैं। इसी शिकायत पर मेनका गांधी ने सप्लाई इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारियों की जमकर क्लास ली।