फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maneka Gandhi Interview Reason why BJP sidelined varun Gandhi lok Sabha Election 2024

मेनका गांधी बोलीं: सरकार की आलोचना के कारण शायद वरुण का टिकट कटा, मैं स्थानीय मुद्दों पर ही चुनाव लड़ती हूं

Sat, 11 May 2024 05:06 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 11 May 2024 05:06 PM IST
सार

मेनका गांधी ने विरासत कर का मुद्दा उठाने के लिए कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह अनुचित है। मैं पूरी तरीके से विरासत कर के खिलाफ हूं।   
 

विज्ञापन
Maneka Gandhi Interview Reason why BJP sidelined varun Gandhi lok Sabha Election 2024
Maneka Gandhi - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा नेता और सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी ने अपने बेटे के लोकसभा टिकट कटने के कारण का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वरुण गांधी कभी-कभी सरकार की आलोचना करते थे, शायद यही वजह होगी कि उन्हें इस बार टिकट नहीं मिल पाया। हालांकि. यह जरूर है कि वे बिना इसके भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वरुण सुलतानपुर आना चाहते हैं और मेरे लिए प्रचार करना चाहते हैं लेकिन अभी तक इसपर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।  

विज्ञापन


राष्ट्रीय मुद्दों से कहीं अधिक रूचि स्थानीय मुद्दों में 
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शनिवार को एक साक्षात्कार दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने चुनावों में सिर्फ स्थानीय मुद्दों पर बात करती हूं। मैं उन काम का जिक्र करती हूं, जिन्हें मैंने किया है और जिन्हें में भविष्य में पूरा करूंगी। यकीन मानिए, लोगों को राष्ट्रीय मुद्दों से कहीं अधिक रूचि स्थानीय मुद्दों में है। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर लोग बहुत खुश हैं। लेकिन चुनाव में यह नहीं है। राम लोगों के दिल में हैं। 
विज्ञापन


मेनका गांधी ने विरासत कर का मुद्दा उठाने के लिए कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह अनुचित था। मैं पूरी तरीके से विरासत कर के खिलाफ हूं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कई योजनाओं से जमीनी स्तर पर फर्क पड़ा 
गांधी ने कहा कि मोदी कार्यकाल में कई योजनाएं हैं, जिससे जमीनी स्तर पर फर्क पड़ा है। राशन देने से निश्चित रूप से मदद मिली है। लोगों को पक्के घर मिल रहे हैं। इससे बहुत प्रभाव पड़ा है। क्या एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगी, इस पर उन्होंने कहा कि हां ऐसा लगता है। एनडीए सत्ता में आई तो क्या वे फिर से मंत्री बनेंगी, इस पर गांधी ने कहा कि मुझे कोई अंदाजा नहीं है। मैं यह निर्णय लेने वाली नहीं हूं। 


जानें, इस बार का हाल
मेनका गांधी, लंबे समय से सुल्तानपुर से सांसद है। वे इस बार भी भाजपा के टिकट से मैदान में उतरी हैं। उनके सामने समाजवादी पार्टी के राम भुआल निषाद हैं। 2019 में उन्होंने बसपा के चंद्रभद्र सिंह को हराया था। इस बार, यहां छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed