फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man, woman arrested for creating nuisance, attacking police jeep in Kochi News In Hindi

Kerala: कोच्चि में पुलिस जीप पर हमला करने वाले महिला और परुष गिरफ्तार, चाकू दिखाकर राहगीरों को भी डराया

Thu, 13 Feb 2025 01:27 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 01:27 PM IST
सार

कोच्चि में एक महिला और उसके पुरुष साथी ने मिलकर पहले तो राहगीरों को चाकू दिखाकर डराया। बाद में जब पुलिस गिरफ्तारी के लिए आई तो महिला बहस पर उतर आई और गिरफ्तारी के दौरान पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचाया।  

विज्ञापन
Man, woman arrested for creating nuisance, attacking police jeep in Kochi News In Hindi
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केरला के कोच्चि से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुरुवार को एक 23 वर्षीय महिला और इसके 27 वर्षीय पुरुष दोस्त को पुलिस अधिकारियों को उनकी ड्यूटी करने से रोकने और पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह घटना पलारीवट्टोम के पास रात करीब 12:30 बजे हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग पलारीवट्टोम संस्कार जंक्शन के पास चाकू दिखाकर राहगीरों को परेशान कर रहे हैं और उन्हें डरा रहे हैं।

विज्ञापन

महिला ने तोड़ी पुलिस जीप की खिड़की
जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों के बीच बहस हो गई। इस पर महिला को हिरासत में नहीं लिया गया क्योंकि टीम में महिला अधिकारी नहीं थी। बाद में महिला ने पुलिस के एक अधिकारी को उसे पकड़ने से रोका और फिर उसने पुलिस जीप की एक खिड़की तोड़ दी।

विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
मामले में पुलिस ने बताया कि इस हमले में पुलिस जीप को 15,000 रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद महिला को भी हिरासत में ले लिया गया और दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। आरोपों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 (लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग), 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील शब्द बोलना), 3(5) (कई व्यक्तियों द्वारा आपराधिक कृत्य), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 324(3) (शरारत) और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धाराएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed