Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man wanted in UP double murder case apprehended in Ahmedabad news in hindi

Gujarat: यूपी में महिला-उसकी बेटी की हत्या करने वाला आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इन

Sun, 05 Jan 2025 04:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 05 Jan 2025 04:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी और राजेश उपाध्याय चौथा आरोपी था। एक अधिकारी ने कहा कि वह (राजेश उपाध्याय) अहमदाबाद शहर से अंजान नहीं था।

विज्ञापन
Man wanted in UP double murder case apprehended in Ahmedabad news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश की एक महिला और उसकी बेटी की हत्या करने वाले 35 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। आरोपी की पहचान राजेश उपाध्याय के तौर पर की गई है। वह यूपी के बस्ती जिले में पिछले महीने हत्या को अंजाम देने के बाद से ही फरार था। अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भरत पटेल ने बताया कि आरोपी पर 50 हजार का इनाम भी रखा गया था। संपत्ति के विवाद में आरोपी राजेश उपाध्याय ने अपनी सौतेली मां और उसकी बेटी की हत्या कर दी। इस मामले में उसका नाम आठ आरोपियों के साथ शामिल है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी और राजेश उपाध्याय चौथा आरोपी था। एक अधिकारी ने कहा कि वह (राजेश उपाध्याय) अहमदाबाद शहर से अंजान नहीं था, क्योंकि वह पहले भी यहां काम कर चुका है। वह यहां के पास बरेज गांव में रहता था।
विज्ञापन


मामले के विवरण के अनुसार, तीन और चार दिसंबर की रात को सेठा गांव में वह अन्य सात लोगों के साथ गोदावरी देवी और उनकी बेटी सौम्या को बेहोश करने के बाद बिस्तर पर लिटाया और आग लगाकर उनकी हत्या कर दी। एफआईआर में बताया गया कि हत्या संपत्ति विवाद को लेकर अदालत में गवाही देने से ठीक एक दिन पहले हुई। दरअसल, राजेश उपाध्याय और अन्य लोग अपने दिवंगत पिता द्वारा छोड़ी गई वसीयत में संपत्ति के बंटवारे से खुश नहीं थे। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (2), 238 और 326 (जी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed