फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man walks on road with severed head of his wife in Andhra Pradesh says police

आंध्रप्रदेश में व्यक्ति ने धड़ से अलग किया पत्नी का सिर, फिर हाथ में लेकर सड़क पर घूमा

Mon, 12 Aug 2019 09:35 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 12 Aug 2019 09:35 AM IST
सार

  • विजयवाड़ा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया।
  • आरोपी के एक हाथ में पत्नी का कटा हुआ गला और दूसरे हाथ में चाकू था। 
  • आरोपी का पीड़िता के साथ पांच साल पहले प्रेम विवाह हुआ था।
  • महिला ने कुछ समय पहले आरोपी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Man walks on road with severed head of his wife in Andhra Pradesh says police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

विस्तार

आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से एक हौरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर उसके सिर को लेकर सड़क पर घूमता रहा। इस बात की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी है। 

विज्ञापन


घटना शहर की श्रीनगर कलॉनी की है। ये इलाका सत्यानारायणपुरम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। पुलिस के मुताबिक प्रदीप कुमार नामक आरोपी ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी मणिक्रांति का गला अपने घर के पास चाकू से काट दिया। इसके बाद उसने सिर को धड़ से अलग किया और सड़क पर काफी तेजी से घूमता हुआ देखा गया। उसके एक हाथ में पत्नी का कटा हुआ गला और दूसरे हाथ में चाकू था। 
विज्ञापन


कलॉनी में लगे सीसीटीवी के फुटेज में दिख रहा है कि लोग आरोपी को ऐसी हालत में देखकर डरते हुए इधर उधर भाग रहे हैं। इसके बाद प्रदीप ने पास में ही स्थित नहर में गला फेंका और सत्यनारायणपुरम पुलिस स्टेशन में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर डीजीपी विजय राओ ने बताया कि सिर की तलाश जारी है और बिना सिर के शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच में पता चला है कि प्रदीप का मणिक्रांति के साथ पांच साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। हालांकि, दंपति के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे।


पुलिस ने कहा, मणिक्रांति ने कुछ समय पहले प्रदीप कुमार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था और वो गिरफ्तार भी हुआ था। प्रदीप को हाल ही में जमानत मिली है और उसने बदला लेने के लिए मणिक्रांति की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed