{"_id":"651542108a7424ada507f339","slug":"man-toddler-daughter-missing-after-jumping-into-river-from-bridge-in-odisha-bhadrak-district-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता: भद्रक में व्यक्ति ने अपनी छोटी सी बेटी को लेकर लगाई नदी में छलांग, खोज अभियान जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लापता: भद्रक में व्यक्ति ने अपनी छोटी सी बेटी को लेकर लगाई नदी में छलांग, खोज अभियान जारी
Thu, 28 Sep 2023 02:36 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:36 PM IST
सार
व्यक्ति बालीपोखरी गांव का रहने वाला है जो भंडारी पोखरी पुलिस स्टेशन इलाके के अंतर्गत आता है। एक गवाह के अनुसार व्यक्ति ने अचानक बैतरणी नदी के ऊपर बने पुल पर अपना दो पहिया वाहन रोका और अपनी बेटी के साथ नदी में कूद गया।
विज्ञापन
Baitarani river
- फोटो : Social Media
विस्तार
ओडिशा के भद्रक जिले में एक व्यक्ति अपनी छोटी सी बेटी को लेकर नदी में कूद गया। एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नदी में कूदने के बाद से ही दोनों लापता हो गए हैं। यह घटना बुधवार की रात करीब नौ बजे की है।
व्यक्ति बालीपोखरी गांव का रहने वाला है जो भंडारी पोखरी पुलिस स्टेशन इलाके के अंतर्गत आता है। एक गवाह के अनुसार व्यक्ति ने अचानक बैतरणी नदी के ऊपर बने पुल पर अपना दो पहिया वाहन रोका और अपनी बेटी के साथ नदी में कूद गया। पुल से चप्पल, व्यक्ति का पर्स और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
परिवार के एक सदस्य ने बताया, रात के खाने के बाद बाप-बेटी पास के दुकान से कुछ सामान लेने गए थे। कुछ देर बाद उन्हें खबर मिली कि दोनों की मौत हो चुकी है। ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स ने व्यक्ति और उसकी बेटी को ढूंढने के लिए खोज अभियान शुरू कर दी है।