फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man, toddler daughter missing after jumping into river from bridge in Odisha Bhadrak district

लापता: भद्रक में व्यक्ति ने अपनी छोटी सी बेटी को लेकर लगाई नदी में छलांग, खोज अभियान जारी

Thu, 28 Sep 2023 02:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 28 Sep 2023 02:36 PM IST
सार

व्यक्ति बालीपोखरी गांव का रहने वाला है जो भंडारी पोखरी पुलिस स्टेशन इलाके के अंतर्गत आता है। एक गवाह के अनुसार व्यक्ति ने अचानक बैतरणी नदी के ऊपर बने पुल पर अपना दो पहिया वाहन रोका और अपनी बेटी के साथ नदी में कूद गया।

विज्ञापन
Man, toddler daughter missing after jumping into river from bridge in Odisha Bhadrak district
Baitarani river - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के भद्रक जिले में एक व्यक्ति अपनी छोटी सी बेटी को लेकर नदी में कूद गया। एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नदी में कूदने के बाद से ही दोनों लापता हो गए हैं। यह घटना बुधवार की रात करीब नौ बजे की है।  
विज्ञापन


व्यक्ति बालीपोखरी गांव का रहने वाला है जो भंडारी पोखरी पुलिस स्टेशन इलाके के अंतर्गत आता है। एक गवाह के अनुसार व्यक्ति ने अचानक बैतरणी नदी के ऊपर बने पुल पर अपना दो पहिया वाहन रोका और अपनी बेटी के साथ नदी में कूद गया। पुल से चप्पल, व्यक्ति का पर्स और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


परिवार के एक सदस्य ने बताया, रात के खाने के बाद बाप-बेटी पास के दुकान से कुछ सामान लेने गए थे। कुछ देर बाद उन्हें खबर मिली कि दोनों की मौत हो चुकी है। ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स ने व्यक्ति और उसकी बेटी को ढूंढने के लिए खोज अभियान शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed