फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man tests positive for COVID-19 in Andaman Nicobar Islands, first case to be found in pool testing

अंडमान निकोबार में सरकारी अधिकारी संक्रमित, पूल टेस्टिंग में सामने आया पहला मामला

Fri, 17 Apr 2020 06:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Apr 2020 06:51 PM IST
सार

अंडमान निकोबार द्वीप समूप में शुक्रवार को एक सरकारी अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा सैंपल की पूल टेस्टिंग शुरू करने के बाद यह पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Man tests positive for COVID-19 in Andaman Nicobar Islands, first case to be found in pool testing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस के लिए नोडल अधिकारी अविजित रॉय ने बताया कि  दक्षिणी अंडमान जिले के रहने वाले 49 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के नौ सदस्यों को क्वारंटीन केंद्र में भेजा गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उक्त व्यक्ति में संक्रमण कैसे पहुंचा। बता दें कि केंद्रशासित प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के कुल 12 मामले हो गए हैं। 
विज्ञापन


इनमें से 10 पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पॉजिटिव मिले थे। वहीं, 11वीं मरीज एक महिला थी जो 24 मार्च को कोलकाता से इन्हीं लोगों के साथ एक ही उड़ान से वापस लौटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि 10 मरीज कुछ दिन पहले ठीक हो चुके हैं और महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

क्या है पूल टेस्टिंग

प्रशासन कम किट का इस्तेमाल कर ज्यादा टेस्ट करने के लिए पूल टेस्टिंग का सहारा ले रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह नया तरीका दूर स्थित इन द्वीपों में उपलब्ध संसाधनों का सही तरीके से इस्तेमाल करने में प्रभावी है।  



पूल टेस्टिंग में एक ही टेस्ट में कई सैंपल की जांच की जाती है। यदि सैंपल का एक समूह पॉजिटिव आता है जो उस समूह के सभी सैंपल की अलग जांच की जाती है। यहां के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक किट में पांच सैंपल का समूह इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह 25 किट से हम 100 सैंपल की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed