{"_id":"63cfba09c67c3f1f3270c8e4","slug":"man-stabs-woman-employee-of-travel-agency-in-kochi-over-visa-delay-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: शख्स ने ट्रैवल एजेंसी की महिला कर्मचारी पर चाकू से किया हमला, वीजा प्रक्रिया में देरी पर हुआ था विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: शख्स ने ट्रैवल एजेंसी की महिला कर्मचारी पर चाकू से किया हमला, वीजा प्रक्रिया में देरी पर हुआ था विवाद
Tue, 24 Jan 2023 04:29 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 24 Jan 2023 04:29 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि महिला को पास के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन
हमला (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोच्चि में मंगलवार को एक व्यक्ति ने ट्रैवल एजेंसी की महिला कर्मचारी की गर्दन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल, विदेश यात्रा के लिए वीजा प्रक्रिया में देरी को लेकर पहले दोनों के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन
एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि महिला को पास के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 11.30 बजे के बाद हुई, जब व्यक्ति अपने वीजा की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए ट्रैवल एजेंसी पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वह ट्रैवल एजेंसी के मालिक पर हमला करने के इरादे से कथित तौर पर चाकू लेकर आया था। पुलिस ने दावा किया कि जब महिला कर्मचारी ने उसे बताया कि ट्रैवल एजेंसी के मालिक वहां नहीं है तो उसने उसकी ही गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने वीजा के लिए ट्रैवल एजेंसी को कुछ पैसे दिए थे और ऐसा लगता है कि इसमें देरी इस घटना का कारण है।