फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man killed former girlfriend in shopping mall maharashtra police booked him

महाराष्ट्र: शख्स ने मॉल में की थी पूर्व प्रेमिका की हत्या, दूसरी जगह शादी करने से था नाराज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 09 Dec 2021 01:25 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 09 Dec 2021 01:25 AM IST
सार

आरोपी अंसारी ने फरजाना को शॉपिंग मॉल में फिल्म देखने के लिए बुलाया और मॉल की चौथी मंजिल पर एक खाली कमरे में उसका गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Man killed former girlfriend in shopping mall maharashtra  police booked him
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक शख्स प्रेमिका के दूसरी जगह शादी करने से नाराज था इसलिए उसने लड़की को मारने का फैसला किया। शख्स नाम की उम्र 22 साल है और फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन


किसी और से शादी करने से था नाराज
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोमिनपुरा क्षेत्र निवासी मुजाहिद अंसारी (22) के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंसारी मृत फरजाना एजाज कुरैशी (20) के साथ रिश्ते में था। जब उसको पता चला कि फरजाना किसी और से शादी करने जा रही है तो अंसारी ने लड़की को मार डाला।
विज्ञापन


शॉपिंग मॉल में फिल्म देखने के बहाने बुलाया
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि दो दिसंबर को आरोपी अंसारी ने फरजाना को गणेशपेठ इलाके के एम्प्रेस शॉपिंग मॉल में फिल्म देखने और मिलने के बहाने बुलाया और मॉल की चौथी मंजिल पर एक खाली कमरे में उसका गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धारा 302 के तहत मामला दर्ज
अधिकारी ने कहा कि उसके माता-पिता द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने अंसारी से पूछताछ की, जिसने बुधवार को हत्या की बात कबूल कर ली। अब उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिट्टीखदान पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed