फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man killed, another injured as car parking lift collapses at multi-storey residential building in Mumbai

Mumbai: बोरीवली में बहुमंजिला आवासीय इमारत में कार पार्किंग लिफ्ट गिरी; एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

Sat, 31 May 2025 02:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 31 May 2025 02:10 PM IST
सार

मुंबई के बोरीवली इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में कार पार्किंग लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।

विज्ञापन
Man killed, another injured as car parking lift collapses at multi-storey residential building in Mumbai
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मुंबई के बोरीवली पश्चिम इलाके में शनिवार को 21 मंजिला आवासीय इमारत में कार पार्किंग लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आसपास के लोग काफी घबराए हुए हैं। इलाके में लोगों से शांत रहने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन


मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे लिंक रोड स्थित प्रथमेश बिल्डिंग में हुई। इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि कार लिफ्ट 7 मीटर गहरे गड्ढे में गिर गई, जिसमें दो लोग फंस गए। अधिकारी ने बताया कि घटना की आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन


वहीं, एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों शुभम मदमलाल धुरी (30) और सुनजीत यादव (45) को दमकलकर्मियों ने बचा लिया और उन्हें पास के बीएमसी संचालित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा, 'अस्पताल के उपस्थित चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार धुरी को मृत घोषित कर दिया गया। सिर में चोट लगने से सुनजीत की हालत स्थिर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed