{"_id":"5bbcec34867a5528504954b6","slug":"man-killed-a-boy-after-the-bicycle-climbed-on-the-foot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन साल के मासूम की साइकिल पैर पर चढ़ी तो पड़ोसी ने पटक-पटक कर मार डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी: तीन साल के मासूम की साइकिल पैर पर चढ़ी तो पड़ोसी ने पटक-पटक कर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जंगबहादुरगंज
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
थाना पसगवां के गांव नेवादा जसमढ़ी में मंगलवार को पैर पर बच्चे की साइकिल चढ़ जाने से गुस्साए पड़ोसी ने तीन वर्षीय मासूम को पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने आरोपी नरेंद्र रैदास को घर में घुसकर पकड़ लिया और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। नेवादा जसमढ़ी निवासी मजदूर सरोज रैदास ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर के बाहर तीन वर्षीय इकलौता पुत्र अनमोल साइकिल चला रहा था।
विज्ञापन
दरवाजे पर परिवार के अन्य लोग भी बैठे थे। तभी पड़ोसी नरेंद्र रैदास वहां से निकला। बच्चे की साइकिल का अगला पहिया नरेंद्र के पैर पर चढ़ गया, जिससे उसने झल्लाकर बच्चे को पटक दिया। सिर के बल गिरने के कारण बच्चे के सिर से खून बहने लगा। कुछ मिनट में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता सरोज के मुताबिक खून बहता देख नरेंद्र भागकर घर में जा छिपा, जिस पर गांव के लोगों ने उसका घर घेर लिया और दरवाजा खुलवाकर उसे खींच लाए। बाद में दरोगा राजेश कुमार ने आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया। इस बाबत पसगवां इंस्पेक्टर राजवीर सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन