{"_id":"5e6521128ebc3eeb36133be7","slug":"man-in-isolation-ward-in-bengal-dies-samples-sent-for-covid-19-tes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : बंगाल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती व्यक्ति की मौत, जांच के लिए भेजा गया सैंपल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : बंगाल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती व्यक्ति की मौत, जांच के लिए भेजा गया सैंपल
Mon, 09 Mar 2020 01:02 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रविवार को एक व्यक्ति की अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मौत हो गई है। इस व्यक्ति को डायबिटीज थी। जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब से लौटे व्यक्ति को एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक बुखार, खांसी ओर जुकाम की वजह से उसे भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य सेवा के निदेशक अजय चक्रवर्ती ने बताया कि कोरोनावायरस की जांच के लिए भेजे गए उसके नमूने की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। ऐसे में हो सकता है कि जनारुल हक की मौत डायबिटीज से हुई हो।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, 'इस व्यक्ति के शुगर का स्तर काफी ज्यादा बढ़ा हुआ था और उसे इंसुलिन लेनी पड़ रही थी। वह सऊदी अरब से लौटा था और पिछले 3-4 दिनों से उसके पास इंसुलिन लेने के लिए पैसा नहीं था।'
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा निदेशक ने आगे बताया कि उसे बुखार के साथ खांसी-जुकाम भी था। उसे मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में शनिवार को रखा गया था। रविवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमें मेडिकल जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि कोरोनावायरस की वजह से मौत की संभावना काफी कम ही है।
हक के अंतिम संस्कार को लेकर खास सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उसके परिजनों को शव को छुने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि वह खांसी से परेशान था। उसे सांस लेने में भी तकलीफ थी। सुपुर्द ए खाक के दौरान लोगों को मास्क और ग्लव्स पहनने को कहा गया है।