{"_id":"5d8cb19d8ebc3e017e52c3bd","slug":"man-held-with-49-kg-peacock-feather-at-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 49 किलोग्राम मोरपंख के साथ व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 49 किलोग्राम मोरपंख के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
Thu, 26 Sep 2019 06:23 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 26 Sep 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के कर्मियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 49 किलोग्राम मोरपंख बरामद किया।
एक वरिष्ठ अधिकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पकड़ा गया शख्स हांगकांग जा रहा था। उन्होंने बताया कि नसीर अंसारी (39) को बुधवार को आईजीआई हवाई अड्डे पर रोका गया। उसके पास तीन बड़े थैले थे, जिसमें मोर के पंख रखे हुए थे।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया, क्योंकि वह इतनी मात्रा में पंख ले जाने का कारण नहीं बता पाया। अधिकारी ने कहा कि सीमा शुल्क अधिकारी तय करेंगे कि, इसका स्रोत क्या है और क्या यह वन्यजीव कानून का उल्लंघन है। वन्यजीव संरक्षण कानून 1972 की धारा एक के तहत मोर संरक्षित पक्षी है।