फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man held for killing live-in partner after she files rape plaint against him; body dumped in creek

Maharashtra: लिव-इन-पार्टनर की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, पीड़िता ने दर्ज कराई थी दुष्कर्म की शिकायत

Tue, 12 Sep 2023 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 11:07 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले में फिल्म उद्योग में काम करने वाले एक विवाहित व्यक्ति ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की कथित तौर पर हत्या कर दी। इससे पहले पीड़िता ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Man held for killing live-in partner after she files rape plaint against him; body dumped in creek
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में फिल्म उद्योग में काम करने वाले एक विवाहित व्यक्ति ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की कथित तौर पर हत्या कर दी। इससे पहले पीड़िता ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

यह घटना 9 से 12 अगस्त के बीच की है। मेकअप आर्टिस्ट पीड़िता (28 वर्षीय)  का शव पड़ोसी राज्य गुजरात के वलसाड में एक नाले में सूटकेस में बंद मिला था।  एक अधिकारी ने बताया कि वलसाड में पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया था, क्योंकि कोई भी दावा करने के लिए आगे नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, महिला को डुबोकर मारने के बाद शव को नाले में फेंकने से पहले एक सूटकेस में पैक किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बाडे ने बताया कि वसई शहर के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
 

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने 14 अगस्त को नायगांव पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 
 

बाडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी गुस्से में था क्योंकि पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। महिला ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया था, इसलिए व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

 

उन्होंने बताया कि नायगांव पुलिस ने पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद सोमवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को मिटाने) के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस क्षेत्र के एक अन्य पुलिस थाने में व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, 'पीड़िता मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी जबकि आरोपी फिल्म उद्योग में है।'
 

उन्होंने कहा कि अपराध में आरोपी की पत्नी की भूमिका भी सामने आई है और जांच जारी है। उन्होंने कहा, जांच से पता चला है कि आरोपी और मृतक के बीच संबंधों में कुछ समय बाद खटास आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed