फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man goes on stabbing spree at Gangtok hospital after angry girlfriend refuses to talk

सिक्किम: महिला मित्र ने बात करने से किया मना, नाराज व्यक्ति ने गंगटोक के एक अस्पताल में दो लोगों को चाकू मारकर किया घायल

Wed, 15 Dec 2021 03:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Dec 2021 03:17 AM IST
सार

बीमार रिश्तेदार के इलाज के लिए अस्पताल गई महिला ने ब्वॉयफ्रेंड से बात करने से इनकार कर दिया और जब वह उससे अस्पताल में मिला तो वह उसे छोड़कर चली गई। इस बात से नाराज ब्वॉयफ्रेंड ने साथ लाए चाकू से अस्पताल के एक डॉक्टर समते दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

विज्ञापन
Man goes on stabbing spree at Gangtok hospital after angry girlfriend refuses to talk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सिक्किम के गंगटोक के एक सरकारी अस्पताल में मंगलवार को एक सनकी व्यक्ति द्वारा लोगों को चाकू मारने की होड़ में एक डॉक्टर सहित दो लोग घायल हो गए। तातांगचेन के निवासी के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एसटीएनएम अस्पताल गया था, क्योंकि वह उसे कई दिनों से फोन नहीं कर रही थी। पुलिस ने कहा कि प्रेमिका कई दिनों से उससे नाराज थी और उसने अस्पताल में उसका सामना करने का फैसला किया, जहां वह एक बीमार रिश्तेदार की देखभाल कर रही थी।

विज्ञापन


प्रेमिका के बात करने से इंकार करने पर नाराज व्यक्ति ने एसटीएनएम अस्पताल में एक डॉक्टर और एक सफाई कर्मचारी को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया। पुलिस ने बताया कि नाराजगी के कारण कई दिनों से फोन पर उससे बात नहीं कर रही महिला मित्र से मिलने के लिए वह अस्पताल गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बीमार रिश्तेदार के इलाज के लिए अस्पताल गई महिला ने व्यक्ति से बात करने से इनकार कर दिया और जब वह उससे मिला तो वह उसे छोड़कर चली गई।इस बात से नाराज व्यक्ति ने साथ लाए चाकू से अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ और एक सफाई कर्मचारी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बाद में खून से सना चाकू लेकर अस्पताल के आसपास घूमते समय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर और महिला सफाई कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


यह पूछे जाने पर कि जब वह अस्पताल में अपनी प्रेमिका से मिलने गया तो वह चाकू क्यों ले गया था, तो उस व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने अपने साले को मारने की योजना बनाई थी। दोनों के बीच आर्थिक विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed