फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man Finds Insects In Sambhar On Vande Bharat Express Train news in hindi

Railways: वंदे भारत ट्रेन में यात्री को परोसे गए सांभर में मिले कीड़े, वीडियो वायरल; जानें रेलवे ने क्या कहा

Sun, 17 Nov 2024 07:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 17 Nov 2024 07:55 AM IST
सार

रेलवे ने इस वीडियो पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मामले की तत्काल जांच कराई गई और फूड पैकेज डिंडीगुल स्टेशन पर एक स्वास्थ्य निरीक्षक को सौंप दिया गया। रेलवे ने बताया कि जांच में मालूम चला कि खाने के पैकेट के ढक्कन पर कीड़ा चिपक गया था।

विज्ञापन
Man Finds Insects In Sambhar On Vande Bharat Express Train news in hindi
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस अक्सर फूड सर्विस को लेकर विवादों में रहा है। एक बार फिर इस ट्रेन में परोसे जाने वाले भोजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, एक यात्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में यात्री को एल्युमिनियम कंटेनर में परोसे गए सांभर में कीड़ा तैरते हुए देखा गया। इस ट्रेन से तिरुनेलवेली से चेन्नई तक यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि ट्रेन सेवा अच्छी होने के बावजूद उसमें उपलब्ध कराया गया भोजन संतोषजनक नहीं था। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने प्रतिक्रिया भी दी।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने ऐसा ही एक वीडियो साझा करते हुए जानना चाहा कि इस मुद्दे के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "यात्रियों ने स्वच्छता और आईआरसीटीसी की जवाबदेही पर चिंता जताई है। इसे संबोधित करने और प्रीमियम ट्रेनों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?"
विज्ञापन


रेलवे ने दी प्रतिक्रिया
रेलवे ने इस वीडियो पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मामले की तत्काल जांच कराई गई और फूड पैकेज डिंडीगुल स्टेशन पर एक स्वास्थ्य निरीक्षक को सौंप दिया गया।" रेलवे ने बताया कि जांच में मालूम चला कि खाने के पैकेट के ढक्कन पर कीड़ा चिपक गया था। इस घटना को लेकर सेवा प्रदान करने वाले पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और यात्रियों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है। 

हालांकि, यह वंदे भारत ट्रेन से इस तरह का यह पहला मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले एक व्यक्ति के भोजन में कॉकरोज पाया गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि वंदे भारत ट्रेनें मध्यम दूरी की सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा प्रदान करती है। यह सरकार की मेक इन इंडिया पहल का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed