{"_id":"61fae7fb4a583a15861fe8d6","slug":"man-fighting-for-citizenship-for-18-years-commits-suicide-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : 18 साल से नागरिकता की लड़ाई लड़ रहे व्यक्ति ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम : 18 साल से नागरिकता की लड़ाई लड़ रहे व्यक्ति ने की आत्महत्या
Thu, 03 Feb 2022 01:52 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मोरीगांव (असम)।
एजेंसी, मोरीगांव (असम)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:52 AM IST
सार
60 वर्षीय व्यक्ति के परिजनों ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न और मानसिक शोषण के कारण उसने जिंदगी खत्म कर ली। ट्रिब्यूनल में काफी वर्षों से भारतीय नागरिकता सिद्ध करने के मामले की सुनवाई के कारण निराश हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी ट्रिब्यूनल में 18 साल से नागरिकता की लड़ाई लड़ रहे 60 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या करके जान दे दी। बुधवार को असम के मोरीगांव जिले की पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान माणिक दास के रूप में हुई। वह रविवार शाम से ही गायब था। मंगलवार सुबह उसका शव घर के पास स्थित पेड़ पर लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
फिलहाल, यह सुसाइड का मामला लग रहा है। वहीं माणिक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न और मानसिक शोषण के कारण उसने जिंदगी खत्म कर ली।
ट्रिब्यूनल में काफी वर्षों से भारतीय नागरिकता सिद्ध करने के मामले की सुनवाई के कारण निराश हो गया था। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। बता दें कि 2004 में दास के खिलाफ ट्रिब्यूनल में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन