फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man commits suicide due to blackmailing streams it live on Facebook

Live Suicide: लड़की और उसके घरवाले कर रहे थे ब्लैकमेल; तंग आकर युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर की आत्महत्या

Thu, 14 Sep 2023 01:28 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 14 Sep 2023 01:28 AM IST
सार

मृतक व्यक्ति की पहचान  शहर के कलमना इलाके के निवासी मनीष उर्फ राज यादव के रूप में हुई है। पुलिस का यह भी कहना है कि वह अपने इलाके की एक 19 वर्षीय लड़की के साथ रिश्ते में था। लड़की बीते छह सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थी।

विज्ञापन
Man commits suicide due to blackmailing streams it live on Facebook
सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

नागपुर में 'ब्लैकमेलिंग' से तंग आकर शख्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का कहना था कि उसे दुष्कर्म के आरोप में एक युवती और उसके परिजन उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। इतना ही नहीं वे उससे पांच लाख रुपये की भी मांग कर रहे थे। इससे परेशान होकर युवक ने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाने के बाद कन्हान नदी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने भी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान  शहर के कलमना इलाके के निवासी मनीष उर्फ राज यादव के रूप में हुई है। पुलिस का यह भी कहना है कि वह अपने इलाके की एक 19 वर्षीय लड़की के साथ रिश्ते में था। लड़की बीते छह सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद उसके परिजनों ने मृतक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इसके लिए मनीष जिम्मेदार है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे परेशान मनीष ने रविवार को नदी के किनारे से फेसबुक पर एक लाइव वीडियो स्ट्रीम किया। इसमें मनीष ने लड़की के परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि लड़की के परिवार ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की थी। साथ ही रुपये नहीं देने पर मनगढ़ंत बलात्कार के मामले में फंसाने की भी धमकी दी थी। लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग में उसने यह भी बताया कि उसे निशाना बनाने से पहले लड़की के परिजनों ने इसी तरह उत्तर प्रदेश में किसी और को भी ब्लैकमेल किया था। इन आरोपों से परेशान होकर वह अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि मामले में लाइव वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कलमना पुलिस ने लड़की और उसके परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed