{"_id":"62e7dcefcea2fe0dc45646cc","slug":"man-catches-younger-brother-who-fell-from-terrace-of-house-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: मल्लपुरम में घर की छत से गिरे छोटे भाई को बचाने के लिए कूद पड़ा बड़ा भाई, दोनों घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: मल्लपुरम में घर की छत से गिरे छोटे भाई को बचाने के लिए कूद पड़ा बड़ा भाई, दोनों घायल
Mon, 01 Aug 2022 07:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 01 Aug 2022 07:32 PM IST
सार
केरल में रविवार सुबह एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। दरअसल, यहां के मल्लपुरम जिले में एक युवक अपने घर की छत से गिर गया था। भाई को गिरते देख बड़ा भाई भी उसके पीछे छत से कूद पड़ा और सतह पर गिरने से पहले ही उसे पकड़ लिया
विज्ञापन
छत से गिरे छोटे भाई को बड़े भाई ने बचाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में रविवार सुबह एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। दरअसल, यहां के मल्लपुरम जिले में एक युवक अपने घर की छत से गिर गया था। भाई को गिरते देख बड़ा भाई भी उसके पीछे छत से कूद पड़ा और सतह पर गिरने से पहले ही उसे पकड़ लिया और उसका सारा वजन अपने शरीर पर ले लिया। इस घटना में दोनों में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि बड़ा भाई एक पाइप के जरिए छत पर पानी छिड़क रहा है, जबकि छोटा भाई इसे साफ कर रहा है। इसी दौरान अचानक छोटा भाई सिर के बल छत से गिर जाता है और ये देखकर बड़ा भाई पाइप फेंककर तुरंत छोटे भाई को पकड़ता है। इसके बाद दोनों अपने घर के सामने टाइल वाली सतह पर आकर गिरते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद छोटे भाई ने जल्दी से उठकर अपने भाई को उठाने में मदद की। रविवार की सुबह हुई इस घटना में दोनों भाई बाल-बाल बच गए हैं। इस घटना के वीडियो को कई चैनलों पर भी दिखाया गया है। और लोग इसे चमत्कार ही बता रहे हैं।
विज्ञापन