{"_id":"575027fe4f1c1b4366109606","slug":"man-burnt-car-to-claim-on-amount-of-insurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: बीमा राशि हासिल करने के लिए जलाई पाटीदार आंदोलन में गिफ्ट की हुई कार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: बीमा राशि हासिल करने के लिए जलाई पाटीदार आंदोलन में गिफ्ट की हुई कार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : The Times of India
गुजरात के सूरत में एक शख्स ने बीमा की राशि हासिल करने के लिए कार जला दी। कार में में उन लोगों की तस्वीरें थी जो बीते साल पाटीदार आंदोलन समिति के आंदोलन में मारे गए लोगों की तस्वीरें थी। यह कार सूरत के सरथाना में बुधवार सुबह जली हुई पाई गई। इस मामले में भावेश डेंगर और नितिन डांगर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने पर यह बात सामने आई कि कार के मालिक दिनेश चौरडिया ने बीमे की रकम हासिल करने के लिए कार जलाई और फिलहाल वो फरार है। पुलिस ने बताया कि जलाने से पहले कार में मौजूद उसके सारे मंहगे एक्सेसरीज निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन
ये कार दिनेश ने आंदोलन समिति की सूरत यूनिट को 2015 में गिफ्ट दी थी। इस मामले में सरथाना पुलिस स्टेशन ने कहा है कि पुलिस दिनेश को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही इस बारे में और जानकारियां मिल पाएगी। बुधवार सुबह करीब 3.30 पर जब गाड़ी में आग लगी तो स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया लेकिन उनके आने तक कार बुरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
सभी तस्वीरें The Times of India से साभार।