{"_id":"5b5eb4e24f1c1ba61f8b5e49","slug":"man-arrested-from-mumbai-threatening-chemical-attack-on-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी पर रासायनिक हमले की धमकी देने वाला मुंबई से गिरफ्तार, पूछताछ में किए कई खुलासे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी पर रासायनिक हमले की धमकी देने वाला मुंबई से गिरफ्तार, पूछताछ में किए कई खुलासे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा यूं तो एनएसजी और एसपीजी के जवान मुस्तैदी से करते हैं। लेकिन फिर भी अनजान खतरों से निपटने के लिए वो हर वक्त तैयार रहते हैं। हाल ही में पीएम मोदी को मारने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। अब एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर रासायनिक हमले की धमकी देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के नियंत्रण कक्ष में फोन कर पीएम मोदी पर रासायनिक हमले की धमकी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने काशीनाथ मंडल नाम के युवक (22) को मुंबई से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 27 जुलाई को हुई है। पुलिस के मुताबिक, वो झारखंड का रहने वाला है और मुंबई में एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंडल ने किसी तरह नई दिल्ली स्थित एनएसजी नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर हासिल किया और शुक्रवार को वहां फोन कर पीएम मोदी पर रासायनिक हमले की धमकी दी। जिसके बाद एनएसजी सतर्क हो गई और फोन करने वाले का नंबर ट्रेस कर मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वो सूरत जाने वाली एक ट्रेन में चढ़कर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में काशीनाथ मंडल ने बताया कि हाल ही में झारखंड में एक नक्सली हमले में उसका दोस्त मारा गया था। इसी सिलसिले में वो प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहता था। इसी के लिए उसने ये योजना बनाई थी।
फिलहाल आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 505(1) और (2) और धारा 182 के तहत मामला दर्ज किया गया है।