फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man arrested for vandalism at Puri temple kitchen, says acted alone

ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर की रसोई में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कहा- अकेले दिया घटना को अंजाम

Thu, 07 Apr 2022 02:26 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुरी
पीटीआई, पुरी Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Apr 2022 02:26 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक केवी सिंह ने कहा कि खुर्द जिले के बेगुनिया के संदिग्ध व्यक्ति को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत में पेशी के लिए ले जाने के दौरान आरोपी ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस घटना के लिए स्वयं जिम्मेदार है और इसमें कोई अन्य व्यक्ति उसके साथ शामिल नहीं था।

विज्ञापन
Man arrested for vandalism at Puri temple kitchen, says acted alone
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : iStock

विस्तार

विज्ञापन

पुरी के जगन्नाथ मंदिर की रसोई में तोड़फोड़ करने के मामले में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक केवी सिंह ने बुधवार को कहा कि संदिग्ध की पहचान जे महापात्रा के रूप में हुई है। उसे मंगलवार रात पुरी-खुर्द रोड से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने ने कहा, व्यक्ति ने अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना के बाद उसे बाहर भेज रहे जिन सुरक्षाकर्मियों को सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है, उनसे भी पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। अधिकारी ने कहा कि उसकी पहचान घटना की सीसीटीवी फुटेज से की गई। बाद में उसकी तस्वीर राज्य के सभी थानों को भेजी गई। उल्लेखनीय है कि मंदिर की पवित्र रसोई में ‘महाप्रसाद’ पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले चालीस ‘चूल्हे’ रविवार सुबह क्षतिग्रस्त पाए गए थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चूल्हे में तोड़फोड़ की, क्योंकि वह 'मंदिर में महाप्रसाद के व्यावसायीकरण को लेकर असहज महसूस कर रहा था। भक्तों को प्रसाद नहीं मिल रहा है और कुछ लोग इससे लाभ कमा रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि खुर्द जिले के बेगुनिया के संदिग्ध व्यक्ति को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत में पेशी के लिए ले जाने के दौरान आरोपी ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस घटना के लिए स्वयं जिम्मेदार है और इसमें कोई अन्य व्यक्ति उसके साथ शामिल नहीं था।


आरोपी व्यक्ति की मानसिक स्थिति के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसका पता विशेषज्ञ ही लगा सकते हैं। हम इस मामले में उनके परिवार वालों से भी बात कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि आरोपी ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed