फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man Arrested For Thrashing Trespasser To Death In Gujarat

गुजरात: हिरासत में लिया गया व्यक्ति थाने में हुआ बेहोश, मौत के बाद पुलिस पर लगा पिटाई का आरोप

Wed, 17 Feb 2021 07:52 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 17 Feb 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Man Arrested For Thrashing Trespasser To Death In Gujarat
वडोदरा में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद शख्स की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत - फोटो : ANI

गुजरात के वडोदरा में एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उसकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। दरअसल, मृतक को शहर के जवाहर नगर थाने में सोमवार रात को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद मंगलवार सवेरे वह अचानक ही थाने में बेहोश हो गया। ऐसे में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक का नाम महेश पढियार है। उसकी उम्र 45 साल बताई जा रही है। उसके परिजन ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की पिटाई के चलते महेश की मौत हुई।
विज्ञापन


हालांकि, मामले में पुलिस का कहना है कि महेश पांचाल ने महेश पढियार की सोमवार की रात को पिटाई कर दी थी। पुलिस ने बताया कि महेश पांचाल ने कथित तौर पर पढियार को अपने घर में घुसा हुआ पाया और अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उसने पुलिस को फोन कर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस के आने से पहले उसने पढियार को बुरी तरह से पीटा था। इसके बाद पांचाल की शिकायत पर पढियार को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक हिरासत में ले लिया गया।

वहीं, पढियार को हिरासत में लेने के घंटों बाद वह लॉकअप में बेहोश पाया गया। ऐसे में उसे एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, मृतक के परिवार ने मंगलवार को दावा किया कि पुलिस ने उसे हिरासत में यातना दी।


इसके बाद पढियार के परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले शव लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि मृतक के शव पर पुलिस के डंडो के निशान थे। 

पढियार के पोस्टमार्टम से पता चला है कि उसके सिर और नाक पर लगी चोटों के कारण उसकी मौत हुई थी। पुलिस का कहना है कि अब पांचाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed