फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man and woman bathed in middle of road in Thane Twitter user demands for action against nonsense entertainment

Maharashtra: ठाणे में बीच सड़क पर नहाए युवक-युवती, ट्विटर यूजर बोला- ऐसे बकवास मनोरंजन के खिलाफ कार्रवाई हो

Thu, 18 May 2023 10:10 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 May 2023 10:10 PM IST
सार

ठाणे पुलिस का कहना है कि मामला जिले के उल्हासनगर का है, जो 17 मई के एक व्यस्त चौराहे की है। ट्विटर के यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि यह उल्हासनगर है। क्या राज्य में मनोरंजन के नाम पर इस तरह की बकवास हरकतें करने की अनुमति है?

विज्ञापन
man and woman bathed in middle of road in Thane Twitter user demands for action against nonsense entertainment
रास्ते में नहाते हुए। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में गर्मी की मार का अनोखा असर देखने को मिला है। यहां एक युवती और युवक बीच सड़क में स्कूटर रोककर नहाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग वीडियो को मजेदार बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग वीडियो की निंदा कर रहे हैं।

विज्ञापन

ट्विटर यूजर ने किया विरोध 
ठाणे पुलिस का कहना है कि मामला जिले के उल्हासनगर का है, जो 17 मई के एक व्यस्त चौराहे की है। ट्विटर के यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि यह उल्हासनगर है। क्या राज्य में मनोरंजन के नाम पर इस तरह की बकवास हरकतें करने की अनुमति है? नहाने की यह वीडियो उल्हासनगर सेक्टर-17 के मुख्य सिग्नल की है। यूजर ने सोशल मीडिया से इस तरह की वीडियो को हटाने की मांग की है। यूजर ने ठाणे पुलिस को टैग करते हुए आगे लिखा की ऐसी हरकते करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे सार्वजनिक रूप से बकवास करने वाले दूसरे लोगों में भी खौफ रहेगा। युवक ने महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी को भी अपने ट्वीट में टैग किया है।

विज्ञापन

युवक-युवती के खिलाफ केस दर्ज
उल्हासनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे दोनों युवक-युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ठाणे पुलिस के अधिकारी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के लिए वीडियो को आगे भेज दिया है। बता दें, इस समय ठाणे जिले सहित उल्हासनगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed