{"_id":"5744ac684f1c1ba22c69101f","slug":"man-and-his-friend-arrested-for-climb-to-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की तलाश के लिए टॉवर पर चढ़ने वाला युवक दोस्त समेत गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पत्नी की तलाश के लिए टॉवर पर चढ़ने वाला युवक दोस्त समेत गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
Updated Wed, 25 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की तलाश के लिए युवक रामप्रसाद के 120 फीट ऊंचे विद्युत टावर पर चढ़ने के मामले में पुलिस ने विद्युत विभाग की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही रामप्रसाद और उसके दोस्त किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, इस ड्रामे के बाद पुलिस ने दो माह से लापता रामप्रसाद की पत्नी की भी तलाश शुरू कर दी है।
आसफाबाद 132केवीए सब स्टेशन पर तैनात जेई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया। इसमें रामप्रसाद पर टावर पर चढ़कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और उसके दोस्त किशोर पर उसका सहयोग करने का आरोप लगाया गया।
बता दें, थाना लाइनपार के मोहल्ला रामनगर निवासी राम प्रसाद की पत्नी अनीता दो महीने पहले घर से मायके के लिए निकली थी और उसके बाद गायब हो गई थी। उसे बरामद कराने के लिए रामप्रसाद सोमवार सुबह छह बजे विद्युत टावर पर चढ़ गया था।
विज्ञापन
करीब साढ़े छह घंटे तक ड्रामा चलता रहा था। पुलिस के उसकी पत्नी की तलाश कराने और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के आश्वासन पर वह नीचे उतरा था। पुलिस ने विद्युत विभाग की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर उसे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया।