{"_id":"635bc500ad0bf0003a4d0baa","slug":"man-accused-in-explosion-case-confessed-he-met-men-with-links-to-isis-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coimbatore Blast: ISIS से जुड़े कोयंबटूर धमाकों के तार, आरोपी ने कबूला- श्रीलंका में आतंकियों से मिला था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coimbatore Blast: ISIS से जुड़े कोयंबटूर धमाकों के तार, आरोपी ने कबूला- श्रीलंका में आतंकियों से मिला था
Fri, 28 Oct 2022 07:40 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 28 Oct 2022 07:40 PM IST
सार
23 अक्टूबर को 29 वर्षीय जमीशा मुबीन के आवास से पोटेशियम नाइट्रेट सहित 75 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया था, जो एक कार में गैस सिलेंडर विस्फोट में मारा गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : ANI
विस्तार
शहर में हुए विस्फोट के एक मामले के छह आरोपियों में से एक व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह केरल की एक जेल में दो लोगों से मिला था, जिनका संबंध श्रीलंका में ईस्टर बम विस्फोटों में शामिल आईएसआईएस समूह से था। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फिरोज इस्माइल ने कबूल किया कि उसने पड़ोसी राज्य की जेल में बंद मोहम्मद अजहरुद्दीन और राशिद अली से मुलाकात की थी और मुलाकात के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ जारी है। अजहरुद्दीन और अली अपने खिलाफ पड़ोसी राज्य में एक मामले के सिलसिले में जेल में हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि पांच आरोपियों को उनके घर ले जाया गया और तलाशी ली गई। इस बीच पुलिस ने कोयंबटूर जिले में वाहनों की जांच जारी रखी और सड़क किनारे खड़ी लावारिस मोटरसाइकिलों और कारों को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा अधिकारियों ने केरल के साथ तमिलनाडु की सीमा पर पुलिस और वन चौकी स्थानों पर वाहनों की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने राज्य के अन्य हिस्सों में भी संदिग्धों के परिसरों की तलाशी तेज कर दी है।
विज्ञापन
23 अक्टूबर को 29 वर्षीय जमीशा मुबीन के आवास से पोटेशियम नाइट्रेट सहित 75 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया था, जो एक कार में गैस सिलेंडर विस्फोट में मारा गया था। माना जाता है कि मुबीन ने यहां तोड़फोड़ की गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी। दीपावली की पूर्व संध्या पर विस्फोट उस समय हुआ जब वह शहर में कार से एक मंदिर के पास से जा रहा था और उसने एक पुलिस चेकपोस्ट से बचने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
कार विस्फोट मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की सिफारिश के बाद जांच शुरू कर दी है। 2019 में श्रीलंका में ईस्टर बम विस्फोटों में 250 से अधिक लोग मारे गए थे।