फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamta government is going deliver meat through vans in meat ban season

मीट बैन के दौर में घर-घर नॉनवेज पहुंचाएगी ममता सरकार

Wed, 29 Mar 2017 10:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 29 Mar 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
 mamta government is going deliver meat through vans in meat ban season
डेमो पिक

उत्तर प्रदेश और झारखंड में अवैध बूचड़खानों पर गाज गिर रही है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल सरकार नॉनवेज खाने को कोलकाता के हर दरवाजे पर पहुंचाने की तैयारी रही है। इसके लिए सरकार की ओर से 'मीट ऑन व्हील्ज' मुहिम शुरू की गई है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल लाइवस्टॉक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिडेट (डब्ल्यूबीएलडीसीएल) के पॉपुलर ब्रांड 'हरिनघटा मीट' की ओर से शुरू किया गया है। हरिनघटा वो ब्रांड है, जो मांसाहार जैसे, क्वेल, बत्तख, टरकी और ऐमु को भी सप्लाई करता है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक 'मीट ऑन व्हील्ज' की मुहिम तेजी से बढ़ रही है। हरिनघटा पके हुए नॉनवेज खाने के अलावा अब लोगों तक फ्रोजेन व्यंजन भी पहुंचाएगा। मीट ऑन व्हील्ज को ममता के मंत्री स्वपन डेबनाथ ने सोमवार को जारी किया। मीट को गाड़ियों की मदद से कोलकाता में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके लिए और गाड़ियों को इस काम में जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ममला बोलीं- यूपी में लोग डरे हुए हैं

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि यूपी में जो हो रहा है, लोग हड़ताल पर आ रहे हैं। यूपी में ऐसे हालात हैं कि लोग डरे हुए हैं। हरिंघटा के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इनकी कंपनी पिछले पांच साल में तेजी से बढ़ रही है।

साल 2014-15 में 4.35 लाख रुपये का बिजनेस किया। अगले साल 2015-16 सितंबर में कंपनी ने 9.58 लाख का बिजनेस किया। इतना ही नहीं त्यौहार के सीजन में ये टर्न ओवर 10 लाख तक पहुंच जाता है। बता दें कि डब्ल्यूबीएलडीसीएल चिकन, पोर्क, मटन, डक, क्वेल, ऐमु  और टरकी के प्रोडक्शन और मार्केटिंग करता है। साथ ही ये संगठन डक के अंडों आदि की सेल भी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed