{"_id":"5b065d594f1c1b2b118b5c9e","slug":"mamta-banerjee-wishes-kerala-chief-minister-pinrayi-vijayan-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुर-विरोधी केरल के मुख्यमंत्री को ममता ने दी बधाई, परेश रावल ने ली चुटकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
धुर-विरोधी केरल के मुख्यमंत्री को ममता ने दी बधाई, परेश रावल ने ली चुटकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 May 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी-पिनरई विजयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में विपक्ष एकजुट हो रहा है ताकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा सत्ता में आने से रोक सके। इस क्रम में अपनी पुरानी दुश्मनी को भुलाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केरल की वामपंथी सरकार के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को जन्मदिन की बधाई दी है। खबरें यह भी सामने आईं है कि ममता ने विजयन को गलत दिन पर बधाई दी है।
विज्ञापन
दरअसल, केरल के मुख्यमंत्री का जन्मदिन 24 मई को है जबकि ममता ने उन्हें 21 मई को शुभकामनाएं दीं। खुद ही इस विवाद को दूर करते हुए विजयन ने बताया कि उनका जन्मदिन 24 मई को ही आता है। हालांकि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार उनकी जन्मतिथि 21 मई 1944 लिखी हुई है। जिसकी वजह से संशय का पूरा माहौल बना। पश्चिम बंगाल में वामपंथी सरकार को बेदखल कर ममता बनर्जी के प्रतिनिधित्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने सरकार बनाई थी।
विज्ञापन
ममता लगातार सीपीआई और सीपीएम की कड़ी आलोचना करती रही हैं। इसी वजह से ट्विटर पर विजयन को जन्मदिन की बधाई देकर उन्होंने लोगों को चौंका दिया। वहीं मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होते विपक्ष पर भाजपा सांसद परेश रावल ने एक स्क्रिनशॉट के साथ 'देख तमाशा देख' लिखकर ट्वीट किया है। उन्होंने वैसे तो किसी का नाम नहीं लिखा है लेकिन साथ आए विपक्षी नेताओं की तुलना जीजा-साली के रिश्ते से कर दी है।
विज्ञापन
रावल ने जो स्क्रिनशॉट साझा किया है उसमें लिखा है, मोदी जी को रोकने के लिए विरोधी ऐसे खड़े हैं, जैसे जीजा को रोकने के लिए साली दरवाजे पर खड़ी हो जाती है। जबकि पता साली को भी होता है कि जीजा तो आएगा ही। यह पहली बार नहीं है जब अपने ट्विटर के जरिए परेश रावल ने इस तरह का तंज कसा हो। इससे पहले भी कई बार वह अपनी कॉमिक टाइमिंग की तरह ट्वीट करके कांग्रेस पर सवाल खड़े कर चुके हैं।
Birthday greetings to @CMOKerala @vijayanpinarayi Pinarayi Vijayan
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 24, 2018
देख तमाशा देख ... pic.twitter.com/odGyGlVLyG
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 24, 2018