{"_id":"5d8f6c058ebc3e93dd48f233","slug":"mamta-banerjee-started-jungle-raj-in-west-bengal-says-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड्डा के बयान पर टीएमसी का पलटवार, कहा- वो जंगल से आए हैं इसलिए जंगलराज दिखता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नड्डा के बयान पर टीएमसी का पलटवार, कहा- वो जंगल से आए हैं इसलिए जंगलराज दिखता है
Sat, 28 Sep 2019 08:32 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 28 Sep 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने ‘जंगल राज’ की शुरुआत की है और प्रदेश में ‘आतंक का राज’ कायम कर दिया है। नड्डा के इस बयान पर ममता बनर्जी ने पलटवार किया है। टीएमसी ने कहा कि वह राज्य में विकास नहीं देख सकते क्योंकि वह स्वयं जंगल से आए हैं। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फरहाद हकीम ने हैरानी जताई कि नड्डा को केंद्र में ‘जंगलराज’ क्यों नहीं दिखा क्योंकि भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था कमजोर हुई और पूरे देश में नौकरियां गईं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी नीत सरकार में मंत्री हकीम ने कहा, ‘वह (नड्डा) स्वयं जंगल से आए हैं और इसलिए उन्हें सभी जगह जंगलराज दिखता है, बंगाल राज्य ने विकास कार्यों के मामले में एक रिकार्ड बनाया है। उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
हकीम की टिप्पणी नड्डा द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना किए जाने के बाद आई है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा था कि राज्य में कथित जंगलराज और कथित ‘आतंक के राज’ के लिए ममता जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
हकीम ने सवाल किया, ‘जब पूरे देश में नौकरियां जा रही हैं, अर्थव्यवस्था में गिरावट है, धर्म, जाति को लेकर ‘लिंचिंग’ की घटनाएं हो रही हैं, क्या उन्हें (नड्डा) कुशासन या जंगलराज नहीं दिखता।’ नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का ‘सामूहिक तर्पण’ भी किया।
‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल अर्पित किया जाता है। नड्डा ने कहा था कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार का वक्त खत्म हो गया है क्योंकि बनर्जी में ‘दूरदृष्टि और दिशा’ की कमी है और उनकी रुचि केवल ‘राज्य के आतंक’ के जरिए विपक्षी दलों को भयभीत करने में है।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा था, ‘दीवार पर लिखी इबारत साफ है। उनकी सरकार का समय समाप्त हो गया है। यह केवल समय की बात है कि भाजपा बंगाल में सत्ता में आएगी।’