{"_id":"5eda34418ebc3e90310664d9","slug":"mamta-banerjee-slams-opposition-parties-asked-not-to-do-politics-amid-coronavirus-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- कोरोना और साजिश दोनों के खिलाफ जीतेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- कोरोना और साजिश दोनों के खिलाफ जीतेंगे
Fri, 05 Jun 2020 06:25 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
कोविड-19 का खतरा अभी भी देश में बरकरार है। महामारी की वजह से संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है, लेकिन इन सबके बीच राजनीतिक पार्टियों के बीच भी जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दलों और सरकारों का एक दूसरे पर दोषारोपण का सिलसिला जारी है। आज भाजपा पर बरसते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल कोरोना और साजिश दोनों के खिलाफ जीतेगा।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला है। ममता ने कहा, 'मुझे वास्तव में बुरा लगता है कि जब हम कोविड-19 और अम्फान (चक्रवात) के खिलाफ लड़ रहे हैं और लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रहे हैं तो कुछ राजनीतिक दल हमें हटाने के लिए कह रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि पीएम मोदी को दिल्ली से हटा दिया जाए।'
विज्ञापन
ममता ने आगे कहा, 'क्या यह राजनीति में उलझने का समय है? पिछले तीन महीनों से वे कहां थे? हम जमीन पर काम कर रहे थे। बंगाल, कोविड और साजिश दोनों के खिलाफ जीतेगा।'
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना के देश में फैलने की शुरुआत से ही केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार आमने-सामने हैं। केंद्र ने कई बार राज्य सरकार को लापरवाही बरतने को लेकर चेताया है। हालांकि, अम्फान तूफान से बंगाल में मची तबाही के बाद पीएम नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे थे और प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे भी किया था। उन्होंने बंगाल को एक हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का भी एलान किया था।