फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamta banerjee challenged narendra modi

सांसद की गिरफ्तारी के बाद TMC कार्यकर्ताओं का बीजेपी दफ्तर पर हमला

Tue, 03 Jan 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला,कोलकाता Updated Tue, 03 Jan 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
Mamta banerjee challenged narendra modi

रोज वैली चिटफंड घोटाले में तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी के तुरंत बाद तृणमूल समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर धावा बोल दिया। हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों ने भाजपा दफ्तर पर जमकर पथराव किया, जिससे भाजपा के कम से कम 17 कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाम को राजभवन जाकर राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से इस मामले की शिकायत की।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि राज्य में कानून व व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। गुंडे और बदमाश सरेआम सड़कों पर घूम रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन


घोष ने कहा कि तृणमूल का यह रवैया हताशा की उपज है। पुलिस ने बताया कि सुदीप की गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के कुछ कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर के सामने पहुंचकर नारेबाजी व पथराव करने लगे। इससे भाजपा के डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने की वजह से ही पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों का पैसा लूटने वालों के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई उचित है।

अब चोरी व सीनाजोरी की तर्ज पर तृणमूल कांग्रेस ऐसा आचरण कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि पार्टी दफ्तर के पास काफी तादाद में सीसीटीवी कैमरे होने की वजह से हमलावरों की शिनाख्त में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इन हमलों का राजनीतिक तरीके से मुकाबला करेगी।

ममता ने की मोदी व शाह को गिरफ्तार करने की मांग

Mamta banerjee challenged narendra modi

सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी से खफा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। ममता ने सुदीप की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार से राज्यव्यापी आंदोलन और धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।

ममता ने रोज वैली कांड में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की भी गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने सीबीआई सूत्रों के हवाले से दावा किया कि तृणमूल सांसदों की गिरफ्तारी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से भारी दबाव था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद चिटफंड के खिलाफ कानून बनाया और गरीब निवेशकों को सरकारी खजाने से तीन सौ करोड़ रुपये लौटाए। ममता ने सवाल किया कि अब भी रोज वैली का न्यूज चैनल कैसे चल रहा है। उन्होंने सहारा पर भी सवाल उठाए और पूछा कि उस समूह के अखबार व चैनल कैसे चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में करोड़ों की नकद रकम देकर जमीन खरीदी है। इसके अलावा उसके लोग ही कमीशन लेकर काले धन को सफेद बना रहे हैं। इन आरोपों को ध्यान में रखते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि चिटफंड कंपनियों की जांच की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। आखिर सेबी ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed