फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamta banarjee attacked opposition parties for Violence in West bengal for Panchayat polls

West Bengal: ममता बनर्जी ने हिंसा के लिए विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार, कहा- ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा

Thu, 15 Jun 2023 06:52 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 15 Jun 2023 06:52 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महेशताला में पार्टी कार्यालय के बाहर कहा कि जिन कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन बेहतर नहीं था, पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया। विपक्षी नेता नामांकन दाखिल करते समय हिंसा कर रहे हैं। वह राज्य की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
mamta banarjee attacked opposition parties for Violence in West bengal for Panchayat polls
ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पंचायत चुनाव के नामांकन को उग्र कर रहा है, जिस वजह से हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अगर कुछ लोग सोचते हैं कि वे एकतरफा हिंसा कर सकते हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए कि राज्य की जनता उन्हें करारा जवाब देगी। उन्होंने राज्य में हो रही हिंसा में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ होने से भी इनकार किया।

विज्ञापन

भाजपा-सीपीआई (एम) पर निशाना 
टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महेशताला में पार्टी कार्यालय के बाहर कहा कि जिन कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन बेहतर नहीं था, पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया। विपक्षी नेता नामांकन दाखिल करते समय हिंसा कर रहे हैं। वह राज्य की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। गुरुवार को चोपड़ा में हुई हिंसा को सीपीआई (एम) ने अंजाम दिया। जबकि, भांगोर में आईएसएफ हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के बकाये फंड को रोक दिया है। केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके भाजपा टीएमसी नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

मंगलवार को हुआ था हमला
मंगलवार को उत्तर 24 परगना में इंडियन सेक्युलर फ्रंट और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। सेक्युलर फ्रंट ने सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाया कि वह उन्हें नामांकन भरने से रोक रहे हैं। झड़प को शांत करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची थी। इस दौरान कई बम भी फेंके गए थे। वाहनों के साथ तोड़फोड़ भी की गई थी। झड़प में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता घायल हो गए थे। आईएसएफ नेता और भांगोर विधायक नौशाद सिद्दीकी ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि टीएमसी के गुंडे रात से ही हमारे उम्मीदवारों को नामांकन भरने से रोक रहे हैं। टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि आईएसएफ इलाके में हिंसा फैला रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पंचायत चुनावों में भी खूब हुई हिंसा
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का इतिहास रहा है। 2013 और 2018 के पंचायत चुनाव भी अपवाद नहीं थे। 2013 में जहां पंचायत चुनाव में हिंसा के चलते 39 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 2018 में 21 लोग मारे गए थे। पिछले पंचायत चुनाव में 34 प्रतिशत सीटों पर टीएमसी निर्विरोध जीती थी, साथ ही 90 प्रतिशत सीटों पर टीएमसी समर्थित उम्मीदवारों ने ही जीत दर्ज की थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed