फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata says will not leave any LS seat for Congress in Bengal

Lok Sabha Polls: 'पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के लिए नहीं छोड़ूंगी कोई भी सीट', ममता बनर्जी अपने फैसले पर कायम

Wed, 31 Jan 2024 10:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 31 Jan 2024 10:56 PM IST
सार

Lok Sabha Polls: टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा को मजबूत करने के लिए कांग्रेस और माकपा मिलीभगत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, केवल तृणमूल कांग्रेस सक्रिय रूप से भाजपा का विरोध कर रही है।

विज्ञापन
Mamata says will not leave any LS seat for Congress in Bengal
ममता बनर्जी - फोटो : एक्स/एआईटीसी ऑफिशियल

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीनों का समय शेष है। ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को शांत करने के प्रयासों में जुटी है। वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी सीटों अकेले चुनाव लड़ने की बात पर कायम हैं। बुधवार को उन्होंने एलान किया है कि वह देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए लोकसभा में एक भी सीट नहीं छोड़ेंगी। टीएमसी सुप्रीमो ने माकपा पर भी आरोप लगाया कि उसके कारण ही उनकी पार्टी के संबंध विपक्ष गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस से खराब हुए हैं। 

विज्ञापन

'कांग्रेस ने दो सीटों की पेशकश ठुकराई'
बनर्जी ने एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में कहा, टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया, क्योंकि कांग्रेस ने राज्य में दो सीटों पर लड़ने का उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस का राज्य विधानसभा में एक भी विधायक नहीं है। मैंने उन्हें मालदा की दो लोकसभा सीटों की पेशकश की। लेकिन, वह और सीटें चाहते थे। इसलिए, मैने उनसे कहा कि मैं उनके साथ एक भी सीट साझा नहीं करूंगी। उनकी नेता माकपा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'मिलीभगत कर रहे कांग्रेस और माकपा'
टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा को मजबूत करने के लिए कांग्रेस और माकपा मिलीभगत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'केवल तृणमूल कांग्रेस सक्रिय रूप से भाजपा का विरोध कर रही है।' उन्होंने कहा, 'माकपा अब कांग्रेस की नेता है। मैं माकपा को कभी माफ नहीं करूंगी। मैं माकपा का समर्थन करने वालों को माफ नहीं करूंगी। मैंने उनसे कहा कि उन्हें पहले माकपा छोड़नी होगी। माकपा के साथ मिलकर वे भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। मैंने पिछले पंचायत चुनावों में यह देखा है।' 

विज्ञापन

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर साधा निशाना
इससे एक दिन पहले बनर्जी ने घोषणा की थी कि टीएमसी राज्य में लोकसभा की सभी 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इस एलान से पश्चिम बंगाल में विपक्षी गठबंधन को करारा झटका लगा। बनर्जी ने किसी का नाम लिए बगैर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग हैं जो चुनाव के समय आएंगे, चहचहाएंगे और फिर चले जाएंगे।'

कांग्रेस ने मालदा के लोगों के लिए क्या किया?
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि माकपा ने अपने 34 साल के शासन में राज्य के लोगों प्रताड़ित किया। बनर्जी ने कहा कि वह वाम पार्टी को कभी माफ नहीं कर पाएंगी। उन्होंने कहा, 'मालदा से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवंगत गनी खान चौधरी के परिवार से अगर कोई चुनाव लड़ता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन टीएमसी भी चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस पिछले कई वर्षों से मालदा में दोनों सीटें जीतती रही है। लेकिन उन्होंने लोगों के लिए क्या किया है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed