फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata says BJP trying to create divide between Bengalis and non-Bengalis 

भाजपा बंगालियों और गैर बंगालियों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश कर रही है: ममता

Fri, 31 May 2019 02:11 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 31 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mamata says BJP trying to create divide between Bengalis and non-Bengalis 
Mamta Banerjee
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को देश के लोगों से आह्वान किया कि वे ‘‘भाजपा के अत्याचार’’ के खिलाफ अपनी आवाज उठायें और राज्य में भगवा दल पर बंगालियों और गैर बंगालियों के बीच खाई पैदा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में पार्टी का उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं रहने के बाद बनर्जी ने अपने पहले राजनीतिक कार्यक्रम में कहा, ‘‘भाजपा राज्य में बंगाली और गैर बंगाली लोगों के बीच विभेद पैदा करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव को खत्म करना चाहते हैं। मैं देश के लोगों से अपील करूंगी कि वे सांप्रदायिक विभाजन के खिलाफ अपनी आवाज उठायें।’’ 
विज्ञापन


वह नैहाटी नगरपालिका के बाहर तृणमूल कांग्रेस के द्वारा आयोजित धरने में हिस्सा ले रही थीं। यह धरना चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा के विरोध में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के गुंडों ने 400 से अधिक बंगाली परिवारों को बेघर कर दिया। मैं उन गुंडों को नहीं बख्शूंगी।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।’’ उन्होंने पार्टी काडर से आह्वान किया कि राज्य में भाजपा-आरएसएस के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए ‘बंग जननी वाहिनी’ और ‘जय हिंद वाहिनी’ का गठन करें। उन्होंने कहा, ‘‘ये दोनों संगठन राज्य के सभी प्रखंडों में काम करेंगे और भाजपा एवं आरएसएस का सामना करेंगे।’’ 


भाजपा ने राज्य की लोकसभा की 42 सीटों में से 18 सीटें जीत ली हैं और यह तृणमूल कांग्रेस की जीती हुई 22 सीटों से केवल चार कम है। कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं जबकि वामदल इस बार यहां से कोई सीट नहीं जीत सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed