फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee will lay the foundation stone for the Gangasagar bridge connecting Sagar Island

Gangasagar Bridge: सागर द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ेगा ये नया पुल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रखेंगी आधारशिला

Sun, 04 Jan 2026 05:58 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 04 Jan 2026 05:58 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को सागर द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास करेंगी। इस पुल के बनने से गंगासागर मेला और कपिल मुनि मंदिर की तीर्थयात्रा बेहद आसान हो जाएगी और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Mamata Banerjee will lay the foundation stone for the Gangasagar bridge connecting Sagar Island
सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को मुरीगंगा नदी पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखेंगी। यह पुल सागर द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ेगा, जहां हर साल प्रसिद्ध गंगासागर मेला आयोजित होता है। इसको लेकर एक अधिकारी ने जानकारी दी कि 2,500 करोड़ रुपये की लागत वाले इस पुल के निर्माण का कार्य एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। इसके दो साल में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इस पुल के बनने से यहां स्थित कपिल मुनि मंदिर की तीर्थयात्रा में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  West Bengal Elections: अभिषेक बनर्जी ने फूंका टीएमसी का सियासी बिगुल, चुनाव आयोग और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


मेले की तैयारियों का लेंगी जायजा
यह मंदिर, जहां गंगासागर मेला लगता है, गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर सागर द्वीप में स्थित है। मुख्यमंत्री लंबे समय से मांग कर रही हैं कि इस वार्षिक मेले को केंद्र सरकार 'राष्ट्रीय मेला' घोषित करे, क्योंकि इसमें देश भर और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों से लाखों श्रद्धालु आते हैं। अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कपिल मुनि मंदिर और भारत सेवाश्रम संघ का दौरा भी कर सकती हैं। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  UP: होटल में मिला पश्चिम बंगाल के शिक्षक का शव, न्यू ईयर पर मंगेतर से आया था मिलने; दवा खाने के बाद गई जान

अभी से आने लगे हैं तीर्थयात्री
बता दें कि तीर्थयात्री संगम पर स्नान के बाद कपिल मुनि मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। मकर संक्रांति पर होने वाली भारी भीड़ से बचने के लिए कई तीर्थयात्रियों ने पहले ही मंदिर में दर्शन और संगम पर पवित्र स्नान शुरू कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने मेले के सफल संचालन के लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यह पश्चिम बंगाल में इस तरह का सबसे बड़ा आयोजन है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed