फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee tweeted that the centre's "agency-raj" has made her task of running the state challenging

Bengal: ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘एजेंसी राज’ ने हमारे काम को बनाया चुनौतीपूर्ण

Sat, 20 May 2023 01:35 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 20 May 2023 01:35 PM IST
सार

ममता बनर्जी के ट्वीट करने के एक घंटे पहले ही टीएमसी नेता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी स्कूल नौकरी घोटाले मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश हुए हैं।

विज्ञापन
Mamata Banerjee tweeted that the centre's "agency-raj" has made her task of running the state challenging
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की एजेंसी उन्हें काम नहीं करने दे रही है। ममता का यह आरोप ऐसे समय में आया है जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी स्कूल भर्ती घोटाले की जांच को लेकर सीबीआई के कोलकाता स्थित कार्यालय में पेश हुए हैं।

विज्ञापन

फिर भी लाखों लोग हमारे साथ 

उन्होंने कहा कि ट्वीट कर कहा कि केंद्र में सत्तावादी सरकार के एजेंसी राज ने हमारे काम को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। फिर भी लाखों लोग हमारे साथ हैं। ममता बनर्जी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इसी दिन साल 2011 में हमने 34 साल पुराने राक्षसी शासन को बदलने और पश्चिम बंगाल में 'मा, माटी, मानुष' (माता, पृथ्वी और लोग) सरकार की शुरुआत करने की शपथ ली थी।

विज्ञापन

सीएम ने दोहराई अपनी प्रतिज्ञा

बनर्जी ने जनता के हित को लेकर प्रतिज्ञा दोहराई। उन्होंने कहा कि आज हम प्रतिज्ञा को दोहराते हैं और फिर से जनता के हित के लिए खुद को समर्पित करते हैं। केंद्र में सत्तावादी सरकार का एजेंसी राज हमारे काम को चुनौतीपूर्ण बनाता है, लेकिन देश में लाखों लोग हमारे साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सुजय कृष्ण भद्र के आवास पर भी छापा 

बता दें, ममता बनर्जी के ट्वीट करने के एक घंटे पहले ही टीएमसी नेता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी स्कूल नौकरी घोटाले मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश हुए हैं। केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दिन में प्रवर्तन निदेशालय ने स्कूल नौकरी घोटाले की जांच के संबंध में टीएमसी के शीर्ष नेताओं के करीबी माने जाने वाले सुजय कृष्ण भद्र के आवास पर भी छापा मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed