{"_id":"64f0e610351689c063034574","slug":"mamata-banerjee-to-visit-spain-and-dubai-in-september-central-government-gives-nod-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee: सितंबर में स्पेन और दुबई जाएंगी ममता बनर्जी, केंद्र सरकार ने विदेश यात्रा को दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee: सितंबर में स्पेन और दुबई जाएंगी ममता बनर्जी, केंद्र सरकार ने विदेश यात्रा को दी मंजूरी
Fri, 01 Sep 2023 12:42 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:42 AM IST
सार
साल 2021 में, केंद्र सरकार ने ममता को विश्व शांति सम्मेलन में भाग लेने के लिए रोम जाने की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी निवेश आकर्षित करने के लिए सितंबर में दुबई और स्पेन की यात्रा कर सकती हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बनर्जी की यात्रा को मंजूरी दे दी है। यात्रा सितंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी संभवत: 13 सितंबर को दुबई रवाना होंगी और उसके बाद स्पेन का दौरा करेंगी। उनकी यात्रा 23 सितंबर तक जारी रह सकती है। मुख्यमंत्री के दोनों देशों के उद्योगपतियों और दिग्गज कारोबारियों से मुलाकात करने की उम्मीद है। साल 2021 में, केंद्र सरकार ने ममता को विश्व शांति सम्मेलन में भाग लेने के लिए रोम जाने की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन