फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata banerjee still uses cm tag on social media after suvendu adhikari oath west bengal

ममता सोशल मीडिया पर अब भी खुद को लिख रहीं मुख्यमंत्री: प्रोफाइल में किया बदलाव, पर नहीं हटाया सीएम वाला टैग

Sat, 09 May 2026 01:44 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 09 May 2026 01:44 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस नहीं बदला है। वह अब भी खुद को 'मुख्यमंत्री' बता रही हैं। चुनाव में हार और विधानसभा भंग होने के बावजूद उन्होंने अपनी प्रोफाइल से यह टैग नहीं हटाया है।

विज्ञापन
mamata banerjee still uses cm tag on social media after suvendu adhikari oath west bengal
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हो चुका है। शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल से 'मुख्यमंत्री' का टैग नहीं हटाया है। वह आधिकारिक तौर पर अब राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री बन चुकी हैं, लेकिन फेसबुक और एक्स (X) पर वह अब भी खुद को 'माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल' बता रही हैं।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने प्रोफाइल में किया बदलाव
ममता बनर्जी ने अपनी प्रोफाइल में कुछ बदलाव जरूर किए हैं। उन्होंने अपनी जानकारी में '15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा' शब्द जोड़ दिए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री का टैग अब भी बरकरार है। चुनाव में हार के बाद भी उन्होंने पद छोड़ने से इनकार किया था, जिसकी झलक अब उनके सोशल मीडिया हैंडल पर भी दिख रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी के सामने 5 बड़ी चुनौतियां, इन्हें पूरा किया तो होगा असली 'पोरिबर्तन'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राज्यपाल आरएन रवि ने 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया था। इस विधानसभा का कार्यकाल सात मई को ही पूरा हो गया था। राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174 (2)(बी) के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया था। 

चुनाव करना पड़ा था हार का सामना
ममता बनर्जी 2011 से लगातार 15 साल तक सत्ता में रहीं। 2021 में वह तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी थीं। लेकिन 2026 के चुनाव में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि टीएमसी केवल 80 सीटों पर सिमट गई। ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से चुनाव हार गईं। हार के बाद उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर सीटों की चोरी का आरोप लगाया था। अब राज्य में भाजपा की नई सरकार बन चुकी है और शुभेंदु अधिकारी ने कमान संभाल ली है। फिलहाल ममता बनर्जी का सोशल मीडिया स्टेटस चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed