{"_id":"5d08dac78ebc3e3da93dca23","slug":"mamata-banerjee-slams-hard-tmc-ex-mlas-to-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी के बागियों को ममता ने बताया लालची, कहा- कचरा बटोर रही है भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमसी के बागियों को ममता ने बताया लालची, कहा- कचरा बटोर रही है भाजपा
Tue, 18 Jun 2019 06:06 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 18 Jun 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस के एक और विधायक ने 12 पार्षदों समेत पार्टी छोड़ दी है। इसके बाद भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की मौजूदगी में बोंगन विधायक बिस्वजीत दास, 12 पार्षद और कांग्रेस के प्रवक्ता प्रसनजीत घोष भाजपा में शामिल हो गए है।
विज्ञापन
Delhi: TMC Bongaon MLA Biswajit Das, 12 TMC councillors and Congress spokesperson Prasanjeet Ghosh join BJP in presence of BJP leaders Kailash Vijayvargiya and Mukul Roy. pic.twitter.com/BOSQ94b0Le
— ANI (@ANI) June 18, 2019
विज्ञापन
उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस बार उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का दामन थामने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को ही कटघरे में लिया है। ममता ने तृणमूल छोड़ने वाले बागी नेताओं को लालची और भ्रष्ट बताते हुए कहा कि भगवा पार्टी कचरा बटोर रही है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह ‘धोखेबाजों’ का स्थान ‘समर्पित सदस्यों’ को देंगी और जो लोग ‘भाजपा में शामिल होने को लेकर असमंजस में हैं’ वह तुरंत पार्टी छोड़कर चले जाएं। मई के अंतिम सप्ताह में लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से अब तक पार्टी के तीन विधायकों और पांच स्थानीय निकाय के ज्यादातर पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं।
ममता ने कहा, ‘हमें उन भ्रष्ट और लालची नेताओं की चिंता नहीं है जो दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। वे भाजपा में इसलिए शामिल हुए हैं, क्योंकि उन्हें अपनी करनी का फल मिलने का अंदेशा सता रहा था।’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है।
पूरे राज्य के पार्षदों के साथ हुई बैठक में बनर्जी ने कहा, ‘हम अपना कचरा फेंक रहे हैं और भाजपा उन्हें बटोर रही है। लेकिन दूसरी पार्टी में शामिल होकर लोग भ्रष्टाचार की जांच से नहीं बच सकते हैं।’ इसके बाद ममता ने कहा कि 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वह पार्टी का पुनर्गठन करना चाहती हैं और जो भाजपा में शामिल होने को लेकर भ्रम में हैं, उन्हें तुरंत पार्टी छोड़ देनी चाहिए।