{"_id":"5a4ccc434f1c1b0e788b656b","slug":"mamata-banerjee-slams-bjp-government-for-triple-talaq-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल तलाक बिल पर 'दीदी' ने की खिंचाई, बोलीं- महिलाओं की मुश्किलें बढ़ना तय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रिपल तलाक बिल पर 'दीदी' ने की खिंचाई, बोलीं- महिलाओं की मुश्किलें बढ़ना तय
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Wed, 03 Jan 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन तलाक को अपराध का दर्जा देने वाले बिल की खिंचाई करते हुए कहा है कि इससे मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिलेगी। उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बुधवार को बीरभूम जिले में एक जनसभा में ममता ने कहा कि केंद्र सरकार जिस बिल को कानून का दर्जा देने का प्रयास कर रही है उससे महिलाओं की सुरक्षा नहीं की जा सकेगी। उल्टे इससे बेवजह समस्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
पढ़ें- राज्यसभा में तीन तलाक विधेयक पेश होते ही हंगामा शुरू, कल तक के लिए स्थगित
विज्ञापन
उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। दरअसल, राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए ट्रिपल तलाक का मुद्दा बेहद संवेदनशील है। उसे राज्य की 27 फीसदी मुस्लिम आबादी का समर्थन हासिल है। विपक्षी राजनीतिक अक्सर ममता पर मुसलमानों के तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए उनकी खिंचाई करते रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि अपनी वोट बैंक की राजनीति के तहत ही ममता मुसलमानों का समर्थन करती रही हैं।
बीते 28 दिसंबर को उक्त बिल के लोकसभा में पेश होने पर तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने बहस में हिस्सा नहीं लिया था। ममता ने अपनी सभा में भाजपा की खिंचाई करते हुए कहा है कि असम में सत्ता पर काबिज होने के बाद वह वहां दशकों से रहने वाले बंगालियों के नाम नागरिक सूची से काट रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार असम से निकाले जाने वाले बंगालियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। लेकिन असम सरकार को वहां रहने वाले लोगों को जबरन भगाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।