ममता बनर्जी ने चेताया, बंगाल में रहना है तो बांग्ला भाषा बोलनी होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। बनर्जी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि बंगाल में रहने के लिए बांग्ला बोलनी ही पड़ेगी। शुक्रवार को बनर्जी ने कहा, 'हमें बांग्ला को आगे लाना होगा। ममता बनर्जी ने चेताया, बंगाल में रहना है तो बांग्ला भाषा बोलनी होगी। उन्होंने फिर कहा कि अस्पताल से जुड़े प्रदर्शनों में बाहरी लोग शामिल हैं ।
ममता ने कहा कि जब मैं बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब जाती हूं तो वहां उनकी भाषा में बात करती हूं। अगर आप बंगाल में हैं तो आपको बांग्ला ही बोलनी पड़ेगी। मैं उन अपराधियों को बर्दाश्त नहीं करूंगी जो बंगाल में रहते हैं और बाइक पर घूमते हैं।'
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की शुरुआत से ही शुरू हुआ हिंसात्मक घटनाओं का दौर अब तक रुका नहीं है। सत्तासीन दल तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आए दिन टकराव हो रहा है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा का शानदार प्रदर्शन भी ममता के गले में फांस की तरह अटका है। ऐसे में भाषा को लेकर दिया गया बनर्जी का यह बयान भाजपा पर निशाने की तरह लिया जा रहा है।West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee: We have to bring Bangla forward. When I go to Bihar, UP, Pujnab, I speak in their language, if you are in Bengal you have to speak Bangla. I will not tolerate criminals who stay in Bengal and roam around on bikes. pic.twitter.com/rs6FSBzCst
— ANI (@ANI) June 14, 2019