फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee shares her fitness secret daily 12 kilometer walk prepared west bengal budget on treadmill

रोजाना 12 किमी वॉक, ट्रेडमिल पर ही बना दिया राज्य का बजट, जानें ममता बनर्जी की फिटनेस का राज

Thu, 11 Feb 2021 07:11 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Thu, 11 Feb 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee shares her fitness secret daily 12 kilometer walk prepared west bengal budget on treadmill
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज (11 फरवरी) राजनीति से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, अपनी फिटनेस से जुड़े राज भी खोले। उन्होंने बताया कि वह रोजाना करीब 12 किलोमीटर वॉक करती हैं। इसके अलावा ट्रेडमिल पर व्यायाम करते-करते ही उन्होंने पश्चिम बंगाल का बजट भी बना दिया था। इस रिपोर्ट में हम जानते हैं ममता बनर्जी की फिटनेस का राज और उनकी दिनचर्या...

विज्ञापन

फिटनेस से जुड़ गया यह सवाल

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक मीडिया संस्थान ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शरीक हुईं। बातचीत के दौर में एक सवाल ममता की फिटनेस से जुड़ा था। दरअसल, एंकर ने उनसे पूछा कि आप मंच पर भाषण देते वक्त गतिमान स्थिति में नजर आती हैं। क्या आप भाषण देते वक्त व्यायाम करती हैं? ममता बनर्जी ने कहा कि वह भाषण सुनने आए हर शख्स से रूबरू होना चाहती हैं। यही वजह है कि वह मंच पर इधर-उधर गतिमान स्थिति में दिखती हैं। वैसे व्यायाम के नजरिए से देखा जाए तो भी यह अच्छा है। इसके बाद ममता बनर्जी ने अपनी फिटनेस का राज भी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुला फिटनेस का राज

जानकारी के मुताबिक, एंकर ने मुख्यमंत्री ममता से कहा, 'सुना है कि आप रोजाना 12 किलोमीटर की सैर करती हैं। अक्सर पत्रकार आपसे काफी पीछे रह जाते हैं। आपके साथ चलने के चक्कर में वे हांफ भी जाते हैं।' ममता बनर्जी ने बताया कि वह व्यायाम पर काफी ध्यान देती हैं। वह रोजाना ट्रेडमिल पर रनिंग करती हैं और मीटिंग व फोन कॉल जैसे कई काम भी उस पर ही निपटा देती हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार राज्य का बजट उन्होंने ट्रेडमिल पर चलते-चलते ही बना दिया था। 

विज्ञापन

भाजपा और मोदी-शाह पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम एक-दूसरे को लड़ाना है। मैं स्ट्रीट फाइटर हूं। किसी से डरती नहीं हूं। ये बंगाल आकर हमें डराते हैं। अगर हम डरेंगे तो मरेंगे, इसलिए डरना नहीं है। सिर्फ दो आदमी पूरा देश चला रहे हैं। वे कहते हैं कि जो हमारी बात नहीं मानेगा, उसे खत्म कर देंगे। भाजपा वाले कोई काम नहीं करते। ये लोग गुंडागर्दी और दंगा-फसाद करते हैं। सबको इनकम टैक्स और सीबीआई का डर दिखाते हैं। बंगाल में कभी जाति की राजनीति नहीं हुई, लेकिन भाजपा ने इसकी शुरुआत कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed